फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी
ॐ नमः शिवाय
फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी
जातक/जातिका की कुंडली में विद्यमान शेयर मार्केट के योग कैसे देखें:—
१) भाव
द्वितीय भाव — अपना स्वयं का पैसा
पंचम भाव — इन्वेस्टमेंट
नवम भाव — भाग्य
एकादश भाव — लाभ/हानि
इन चारों भावों का आपस में संबंध जितना अच्छा बनेगा उतना शेयर मार्केट में मुनाफा होगा।
साथ ही साथ हमें उपरोक्त भावों का बलाबल, उपरोक्त भावों की स्थितियां, उपरोक्त भावों के स्वामियों का बलाबल और उपरोक्त भावों के स्वामियों की स्थितियां भी देखनी चाहिए। इनका जितना अधिक बलाबल रहेगा और जितनी अधिक शुभ इनकी स्थितियां होंगी उतना अधिक मुनाफा होगा।
२) ग्रह
चंद्र — प्रत्येक इनवेस्टमेंट एवं उससे मिलने वाले अंतिम लाभ का कारक,
बुद्ध — बुद्धि का कारक, कहां इन्वेस्ट करना है और कहां नहीं इसको एनालाइज करने के लिए ज़रूरी, मार्केट को एनालाइज करने के लिए ज़रूरी
राहु — मार्केट का कारक, मार्केट में उतर चढ़ाव का कारक, इन्वेस्ट करने की स्मार्टनेस को दर्शाता है
मंगल — जोख़िम उठाने की काबिलियत देता है, इन्वेस्ट करने का कॉन्फिडेंस देता है
लग्न और लग्नेश — पूरी कुंडली का बलाबल
गुरु — भाग्य का कारक, अंत में होने वाले लाभ को दिखाता है
ये सभी ग्रह जितने बलि और शुभ प्रभाव में होंगे उतना अधिक मुनाफा होगा।
३) राशि
इन्वेस्टमेंट के लिए निम्नलिखित राशियों को सर्वाधिक अच्छा माना गया है:—
वृषभ, तुला, मिथुन, कन्या और सिंह राशियां
आचार्य दीपक सिक्का
संस्थापक ग्रह चाल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें