वास्तु द्वारा संपत्ति को आकर्षक बनाना, संपत्ति को किराए पर चढ़ाने के लिए संबंधित वास्तु उपाय

 ॐ नमः शिवाय


वास्तु द्वारा संपत्ति को आकर्षक बनाना, संपत्ति को किराए पर चढ़ाने के लिए संबंधित वास्तु उपाय 


अपनी प्रॉपर्टी को आकर्षक बनाने के लिए वास्तु सम्मत बहुत से उपाय दिए गए हैं। उनमें से कुछ मुख्य उपाय निम्नलिखित हैं:—


१) अपने घर में रखे बेकार सामान को समय समय पर अलविदा करें। 


२) घर में वायु एवं रोशनी का आवागमन अच्छा होना चाहिए।


३) घर में मुख्य द्वार पर स्वस्तिक, ॐ, शुभ लाभ आदि चिन्ह लगा सकते हैं। 


४) मुख्य द्वार पर विंड चाइम, शीशा आदि लगा सकते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा अंदर प्रवेश न करे।


५) नॉर्थ दिशा कस्टमर्स की है तो इसको साफ सुथरा और ठीक रखें क्योंकि किरायेदार (कस्टमर) आपको यहीं से मिलेगा।


६) NNW दिशा अट्रैक्शन की है तो इसको भी साफ सुथरा और ठीक रखें। 


७) ईस्ट दिशा और ENE दिशा सामाजिक सम्बन्धो एवं खुशियों की दिशा है इन को भी साफ सुथरा और ठीक रखें। 


८) SE दिशा कैश फ्लो की है इसको भी साफ सुथरा और ठीक रखें क्योंकि आपकी प्रॉपर्टी की कीमत यहीं से मालूम होगी। 


९) पूरे घर में गूगल, कपूर और लौंग का धुआं सप्ताह में एक बार ज़रूर करें।


१०) सप्ताह में एक बार नानक के पानी का पोंछा लगाएं।


११) घर में हल्के, आकर्षक और आंखों को सुकून देने वाले रंगों का प्रयोग ही करें।


१२) वैसे अगर आपके घर में टॉयलेट, बेडरूम और किचेन वास्तु के अनुरूप बने हुए हैं तो आधी समस्या तो आपकी अपने आप ही समाप्त हो जाती है। 


१३) नॉर्थ दिशा में रनिंग वाटर सीनरी अथवा चार घोड़ों की फोटो जो सफेद रंग के हों लगा सकते हैं।


१४) ईस्ट दिशा में सूर्य चिन्ह लगा सकते हैं। जो कि ब्रॉन्ज का हो अथवा सात घोड़ों की फोटो लगा सकते हैं जो भूरे रंग के हों।


१५) वेस्ट दिशा हमारी इच्छा पूर्ति और सेविंग्स की दिशा है वेस्ट दिशा में आप अपनी इच्छा (मेरा घर किराए पर चढ़ गया है) लिख कर चिपका सकते हैं अथवा किरायेदार और रेटेड हाउस की फोटो भी लगा सकते हैं।


१६) मुख्य रूप से भल्लाट, सोम, महेंद्र, अनिल, पितृ, पुष्पदंत और वरुण देवता को ठीक कीजिए तो और भी अच्छे रिजल्ट्स आयेंगे।


आचार्य दीपक सिक्का

संस्थापक ग्रह चाल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोबाईल न्यूमरोलॉजी (एक संक्षिप्त लेख)

फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजी

Number 4 and 8 in Numerology